लोजपा की बढ़ती ताकत से घबराकर हुआ रालोसपा का जदयू में विलय: प्रदीप ठाकुर।
दरभंगा: रालोसपा के जदयू में विलय पर राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है। लोजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह विलय विगत विधानसभा चुनाव में लोजपा की बढ़ी ताकत से घबरा कर किया गया है।
दरभंगा ग्रामीण से लोजपा के उम्मीदवार रह चुके प्रदीप ठाकुर ने इसे महज एक राजनीतिक दुर्घटना करार दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जदयू में विलय महज एक राजनीतिक दुर्घटना है। उपेंद्र कुशवाहा तो पहले भी नितीश कुमा के साथ थे। पुनः दुबारा अभी मिले हैं, पर पता नहीं फिर कब नितीश उन्हें अलग कर दें। पहले भी जार्ज फर्नांडिस और शरद यादव जैसे कद्दावर नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आज बिहार की राजनीति में खानाबदोश सा जीवन जी रहे उपेंद्र कुशवाहा को भले ही संजीवनी मिल गई हो, लेकिन इससे उम्र सीमा पार कर चुके नितीश कुमार या उनकी पार्टी का कुछ भी भला होने वाला नहीं है।
श्री ठाकुर ने विगत विधानसभा चुनाव में लोजपा के प्रदर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की ताकत से डरकर ऐसा विलय किया है। परंतु इस विलय से भी नितीश कुमार युवा सम्राट चिराग का विकल्प नहीं बन सकते।
बिहार की जनता अब चिराग पासवान के हाथ में ही बिहार का भविष्य देख रही है और चिराग ही बिहार और बिहारी को सम्मान दिलाकर नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।
अपनी पूछ बढाने और खर्चा करवाने केलिए दलों के आका बिना वैकेंसी के भी नये उम्मीदवारों को बेच रहे टिकट की उम्मीद!
दरभंगा। अभिषेक कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ज्यों ज्यों नजदीक आता जा रहा है, सभी दलों म…