Home Featured इंटर साइंस में जिला टॉपर बनी सोनी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित।
April 1, 2021

इंटर साइंस में जिला टॉपर बनी सोनी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार को इंटर साइंस की परीक्षा की जिला टॉपर सोनी कुमारी को सम्मानित किया गया। बहेड़ी प्रखण्ड के बाड़ा स्थित निवास स्थान पर बुधवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने उन्हें गुलदस्ता, डायरी, कलम व फूल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सोनी ने उक्त परीक्षा में उच्च प्राप्तांक ही नही प्राप्त किया, बल्कि जिला में प्रथम स्थान पाने में भी सफलता पाई है। सोनी की यह सफलता महिला सशक्तिकरण का परिचायक है। इस सफलता ने यह प्रमाणित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नही है। भारत की प्रथम महिला चिकित्सक डॉ आनन्दी गोपाल जोसी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की जयंती और महान वैज्ञानिक आईजक न्यूटन व प्रसिद्ध अभिनेत्री मीना कुमारी के स्मृति दिवस पर उन्हें याद करते हुए सोनी को भी शिक्षा जगत में अपनी प्रतिभा स्थापित करने के लिए श्री चौधरी ने शुभकामना दी। जदयू के वरीय नेता गंगा प्रसाद सिंह ने उन्हें शाल देकर व मिठाई खिलाकर उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता से यह इलाका गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस सम्मान कार्यक्रम में शिक्षक लक्षण प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, रौशन कुमार, दिवाकर कुमार एवं उग्रेश प्रसाद आदि ने भी शुभकामना दिया। उपस्थित लोगों ने जिला टॉपर के शिक्षक पिता सुशील कुमार, माता कुमारी आशा सिंह, व दादी सीता देवी को भी सम्मानित कर मुँह मीठा कराया।
श्री चौधरी ने बताया कि प्रखंड के शांति नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सोनी इस वर्ष की इंटर विज्ञान की परीक्षा में 465 अंक प्राप्त कर इस जिला में प्रथम आई है। इस उपलब्धि से स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…