आग में सबकुछ जलकर हुआ राख, सामाजिक कार्यकर्त्ता ने पीड़ितों की मदद में बढ़ाये हाथ।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड अंतर्गत पतोर ओपी थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के जलोखर गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से कई घरों में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें उठता देख लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर सहित पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह से पीड़ित राम इकबाल सदा सहित दर्जनों लोगों का लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
वहीं घटना स्थल पर सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता ललित सिंह ने पहुंच कर तत्काल पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी। श्री सिंह द्वारा पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया गया है कि कल तक उनलोगों को बांस, कपड़ा, प्लास्टिक और पर्याप्त मात्रा में अनाज भी उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तत्काल पके हुए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। मौके पर मुरारी सिंह, इकबाल सदा, ललित सिंह आदि मौजूद थे।
कटहलबाड़ी के वृद्ध की लाश लक्ष्मी सागर तालाब में मिली, परिजनों में कोहराम।
दरभंगा: कटहलबाड़ी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रामचंद्र राम की लाश बुधवार शाम लक्ष्मी सागर तालाब…