Home Featured नीरा के लाइसेंस केलिए उत्पाद विभाग में उमड़ रही भीड़, अबतक 4140 लाइसेंस किया गया निर्गत।
April 8, 2021

नीरा के लाइसेंस केलिए उत्पाद विभाग में उमड़ रही भीड़, अबतक 4140 लाइसेंस किया गया निर्गत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी है। ताड़ी बेचने पर भी रोक है। परंतु तार-खजूर का नीरा उतारने केलिए सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है। इसके लिए उत्पाद विभाग द्वारा लाइसेंस निर्गत किया जाता है। इसी को लेकर समाहरणालय परिसर अवस्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय में लाइसेंस लेने वालों की भीड़ देखी जा रही है। गुरुवार को लाइसेंस लेने वाले लोग अच्छी खासी संख्या में उत्पाद विभाग के कार्यालय पहुंचे हुए थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि ताड़ी बेचने पर रोक है। पर तार या खजूर पर चढ़ने और नीरा उतारने केलिए लाइसेंस निर्गत किया जाता है। नीरा ही बेचना है।
उन्होंने बताया कि जो लोग लाइसेंस केलिए अप्लाई करते हैं, उनकी पात्रता की जांच सब इंस्पेक्टर करते हैं उन्हें तार पर चढ़ा कर देखा जाता है। किस तार या खजूर से नीरा उतारेंगे, उसे दिखाने को कहा जाता है। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही लाइसेंस निर्गत किया जाता है। यह लाइसेंस एक वित्तीय वर्ष केलिए निर्गत किया जाता है। फिर पुनः उनका नवीनीकरण करवाना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पिछ्ले वित्तीय वर्ष में 3282 लाइसेंस निर्गत किया गया था, जबकि इस वर्ष केलिए अभीतक 4140 लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …