Home Featured पैदल से लेकर बस यात्रियों तक के बीच चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान।
April 9, 2021

पैदल से लेकर बस यात्रियों तक के बीच चलाया गया सघन मास्क चेकिंग अभियान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अगर आप घर से निकलते हैं तो अपने चेहरे पर मास्क जरूर लगा लें, नहीं तो आप पर होगा जुर्माना। साथ ही हो सकती है कड़ी कानूनी कार्रवाई।
दरअसल पूरे देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों के साथ-साथ बिहार में भी कोरोना वायरस का केस बढ़ रहा है।
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन ने इसे नियंत्रित रखने हेतु काफी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कई महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर जोर शोर से मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत शुक्रवार को भी लहेरियासराय के लोहिया चौक के निकट मुख्य सड़क में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क से गुजरने वाले सभी पैदल यात्रियों के साथ साथ बस, ऑटो एवं दो पहिया वाहन आदि सभी मे सवारियों एवं चालकों का मास्क चेक किया गया। मास्क नहीं रहने पर कई लोगों पर जुर्माना भी किया गया। पैदल यात्रियों से 50 50 रुपये का फाइन जबकि वाहन के साथ चलने वालों पर एमवी एक्ट के तहत अतिरिक्त जुर्माना भी किया गया।

Share

Check Also

हर योग्य मतदाता का नाम हो मतदाता सूची में दर्ज : डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता निर्व…