Home Featured डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण।
April 14, 2021

डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण।

दरभंगा: भारत रत्न बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर बुधवार को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। लहेरियासराय अवस्थित अम्बेडकर पार्क में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिलासचिव राजकुमार पासवान ने बताया कि बिहार राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा अम्बेडकर पार्क में बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। इन दोनो प्रतिमाओं का अनावरण जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से किया है।
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी, राम लखन पासवान, जिला भूअर्जन पदधिकारी अजय कुमार, डीपीओ कुमार सत्यम, डॉ0 राज अरोड़ा, संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, विजय पासवान, कृष्णा पासवान, डॉ0 सूरज पासवान, डॉ0 छोटेलाल पासवान, शैलेन्द्र पासवान, डॉ0 अरुण कुमार राम, लक्ष्मण पासवान, अजय महतो, रामकिरण महतो, ललित पासवान, रंजन पासवान, सुशील पासवान, पप्पू पासवान, सुनीति रंजन दास, श्रीचरण पासवान, मोहन पासवान, राजीव कुमार, प्रो0 शिवनारायण पासवान, प्रो0 सुरेश राम, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…