Home Featured मास्क केलिए रोकने पर भड़के दम्पत्ति, चेकिंग करने वाले अधिकारी के संग की अभद्रता।
April 24, 2021

मास्क केलिए रोकने पर भड़के दम्पत्ति, चेकिंग करने वाले अधिकारी के संग की अभद्रता।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दिल्ली में मास्क केलिए रोकने पर एक पति पत्नी का पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो खूब वायरल हुआ था। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को दरभंगा में भी दिखा। फर्क बस इतना कि यहां पत्नी की जगह पतिदेव ताव में दिखे।
दरअसल कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन दिनों मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे सख्ती से लागू करने केलिए जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को एक दम्पति को लहेरियासराय के लोहिया चौक पर रोका गया। उन्होंने मास्क नही लगाया था। मौजूद कर्मी द्वारा 50 रुपये का फाइन कटाने और दो मास्क लेने केलिए कहा गया। इस पर पहले उक्त व्यक्ति ने तरह तरह के बहाने बनाये। फिर पैसे नही होने की बात कही। पर जब कर्मी नही माने तो उक्त व्यक्ति बदतमीजी पर उतर आया। मौजूद कर्मियों को उन्होंने आपत्तिजनक शब्द भी कहे। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
पर दिल्ली पुलिस की तरह कारवाई करने की हिम्मत दरभंगा की पुलिस नही दिखा सकी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…