Home Featured जरूरतमंदों केलिए ऑक्सीजन बैंक चला रहे पूर्व विधायक को नही मिल रहा सिलेंडर, डीएम को लिखा पत्र।
April 25, 2021

जरूरतमंदों केलिए ऑक्सीजन बैंक चला रहे पूर्व विधायक को नही मिल रहा सिलेंडर, डीएम को लिखा पत्र।

दरभंगा: हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी पिछले कोरोना लहर के दौर से ही निजी स्तर से लोगो की सेवा में लगें हैं। सत्ता की शक्ति हाथ मे होते हुए भी जहां वर्तमान विधायक सांसद विलुप्त दिख रहे हैं, वहीं पहले फ़ूड बैंक और फिर ऑक्सीजन बैंक की सेवा देकर पूर्व विधायक अमरनाथ गामी लोगों की मदद में जुटे हैं। परंतु कोरोना की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की आवश्यकता ज्यादा लोगों को पड़ रही है। इसकारण ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी श्री गामी को हो रही है। परंतु उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर बाजार में भी मूल्य देकर नही मिल रहा है। ऐसे में उन्होंने इस मामले को लेकर दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम को पत्र लिखा है।

उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन की कालाबाजारी और अनुपलब्धता की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने कहा है कि स्थिति भयावह है। बड़ी संख्या में मरीज होम आइसोलेशन में है। मरीज को घर पर ऑक्सीजन उपलव्ध नहीं हो पा रहा है। ब्लैक में पहुंचवाले लोगों को मिल सकता है। लेकिन, ऐसे कितने लोग हैं जो सांसद, विधायक से पैरवी करवा कर ब्लैक में ऑक्सीजन प्राप्त करें।
उन्होंने बताया है कि उनके पास दस सिलेंडर है जो लोगों की मदद के लिए नाकाफी हैं। वे पिछले कई दिनों से पंद्रह सिलेंडर खरीदने के लिए परेशान हैं। कई लोगों के पास प्रयास भी किया। पर उपलब्ध नही हुआ। जिलाधिकारी से भी आग्रह किया फिर भी उपलब्ध नहीं हुआ। चिकित्सक के पुर्जे के आधार पर आक्सीजन उत्पादन करनेवाली एजेंसी सिलेंडर को फिर से भर देगी। लेकिन, खाली सिलेंडर मरीज कहां से लाएगा। उसका उपाय जिला प्रशासन को बताना चाहिए।
शहर के कई लोगों का कहना है कि उनको ऑक्सीजन सिलेंडर मिल जाता तो, उनके परिवार वाले नहीं मरते।
पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी को कहा है कि आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ानी होगी। नहीं तो प्रलय जैसे हालात होंगे। विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। एलपीजी सिलेंडर में भी कुछ परिवर्तन कर ऑक्सीजन सिलेंडर में परिवर्तित किया जा सकता है तो वैसा करें। समय की जरूरत को समय के हिसाब से पूरा किया गया तो सैकड़ों जान बचाने में हम कामयाब हो सकते हैं।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …