नगर निगम द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण, लोगों को किया गया जागरूक भी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: रविवार को शहर के लोहिया चौक पर नगर निगम द्वारा निःशुल्क मास्क वितरण अभियान चलाया गया। पैदल से लेकर वाहन चालकों तक को मास्क का वितरण निगम कर्मी द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान बिना मास्क मिल रहे लोगों को मास्क पहनने और दो गज दूरी रखने केलिए जागरूक भी किया जा रहा था। मास्क प्राप्त करने वाले व्यक्ति से किसी भी पहचान पत्र को लेकर पहचान पत्र का नाम एवं संख्या नोट किया जाता था। साथ ही उनसे एक फॉर्म भी भरवाया जा रहा था।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा फाइन काटे जाने के बदले जागरूकता एवं मास्क वितरण कार्य की लोग प्रशंसा करते दिखे।
मास्क वितरण कर रहे नगर निगम के कर्मी ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेशानुसार मास्क वितरण अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों पर मास्क का वितरण किया जा रहा है। उन्हें भी आज लोहिया चौक पर वितरण हेतु 200 मास्क मिले थे, जिनमे से 100 मास्क का वितरण कर चुके हैं। बिना मास्क का फाइन काटने के साथ साथ लोगों के बीच जागरूकता एवं मास्क वितरण अभियान जारी रहेगा।
अपनी पूछ बढाने और खर्चा करवाने केलिए दलों के आका बिना वैकेंसी के भी नये उम्मीदवारों को बेच रहे टिकट की उम्मीद!
दरभंगा। अभिषेक कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ज्यों ज्यों नजदीक आता जा रहा है, सभी दलों म…