Home Featured बिना मास्क लगाये दुल्हन को लेकर जा रहे थे दूल्हे राजा, पुलिस ने कर दिया फाइन!
May 4, 2021

बिना मास्क लगाये दुल्हन को लेकर जा रहे थे दूल्हे राजा, पुलिस ने कर दिया फाइन!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पर लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। एक मास्क तक लगाना उन्हें अपने शान के खिलाफ लगता है। ऐसे में जब दूल्हे राजा विवाह करके दुल्हन को लेकर लौट रहे हों, तो मास्क में कहीं सुंदरता न छिप जाय, इसलिए शायद मास्क भी नही लगाए।
ऐसा ही नजारा दिखा एपीएम थानाक्षेत्र के आनंदपुर सुरहाचट्टी के बीच चनखेड़िया मोर के पास। दरअसल हायाघाट के बीडीओ राकेश कुमार एवं सीओ कमल प्रसाद एपीएम तथा पतोर थाना के साथ मास्क चेकिंग अभियान चला रहे थे। कई वाहनों को रोक कर भी चेक किया गया। बिना मास्क पाये गये लोगो से फाइन भी किया गया।
इसी बीच एक स्कोर्पियो में नवविवाहित दिख रहे दूल्हा दुल्हन दिखे। गाड़ी में कुछ और लोग भी थे। पर दूल्हा दुल्हन सहित अधिकांश ने मास्क नही लगाया था। पुलिस को देखते ही दूल्हे राजा ने तुरंत रुमाल मुंह पर बांध लिया। पर दुल्हन का ख्याल करना भूल गए। तब उपस्थित अधिकारी ने दुल्हन को भी मास्क लगवाने को कहा। आश्चर्य की बात कि मास्क लगभग सभी के पास था पर किसी ने लगाया नही था। पुलिस द्वारा रोकने पर सभी मास्क लगाते दिखे।
हायाघाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार, जिला प्रशासन एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है। माइकिंग भी पूरे क्षेत्र में करवाया जा रहा है। पर फिर भी लोग जागरूक नही हो रहे। इसलिए सख्ती बरती जा रही है।
उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग स्वतः सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। इसी में उनकी सुरक्षा है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …