एक ही परिवार के दो बच्चों के डूबने से इलाके में शोक की लहर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: सदर प्रखंड के शीशो पश्चिमी पंचायत के माधोपुर गांव में गड्ढे के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर पानी भरे गड्ढे से दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान गांव के ही भोगेंद्र झा उर्फ भोगी झा के दोनों पुत्र 14 वर्षीय सत्यम व 12 वर्षीय शिवम के रूप में की गयी है। मौके पर पहुंची मब्बी ओपी की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मुखिया शमशे आलम खान एवं सरपंच मतलूब आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से भोगी झा के घर के आसपास के सभी गड्ढे पानी से भर गए हैं। दोनों भाई पानी देखने के लिए सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान गड्ढे में सत्यम का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। उसे पानी में डूबता देख शिवम ने हाथ बढ़ाकर उसे बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही वह भी पानी भरे गड्ढे में चला गया। इससे दोनों भाइयों की मौत मौके पर ही हो गई।
बताया जाता है कि घटना के बाद जब परिजनों ने दोनों भाइयों को घर में नहीं देखा तो उनकी तलाश शुरू हो गई। घर के बगल में गड्ढे के पास पैरों के निशान देख लोगों ने गड्ढे में दोनों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिये गए। मृतक चार भाइयों में दोनों बड़े थे। भोगेंद्र झा के दो और अबोध पुत्र हैं।
कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।
देखिए वीडियो भी दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…