Home Featured पुलिस सभा में एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, निदान का दिया निर्देश।
May 30, 2021

पुलिस सभा में एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, निदान का दिया निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को पुलिस केंद्र लहेरियासराय में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस सभा मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये पुलिस के जवानों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
पुलिस सभा में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक समस्याओं को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। सारी समस्याओं को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एक कर गौर से सुना गया। तत्पश्चात समस्याओं के निदान हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा भी वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी।
पुलिस सभा के सम्बंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि महीने में एकबार पुलिस सभा का आयोजन होता है। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक समस्याओं को रखा जाता है। इनमें बैरक में रहने की समस्या, बिजली, पानी की समस्या आदि शामिल होता है। इसके त्वरित निदान केलिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है। अगली पुलिस सभा मे उसकी समीक्षा भी की जाती है।

Share

Check Also

अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस …