Home Featured उमस भरी गर्मी में भी शहर में जगह जगह चेकिंग अभियान में मुस्तैद दिखे पुलिस के जवान।
June 4, 2021

उमस भरी गर्मी में भी शहर में जगह जगह चेकिंग अभियान में मुस्तैद दिखे पुलिस के जवान।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस चरण में सरकार द्वारा कुछ ढील प्रतिबन्धों में दी गयी है। पर लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा बिल्कुल भी ढील नही दी जा रही। पूरी सख्ती से चेकिंग अभियान जारी रहता है।
शुक्रवार को शहर में जबरदस्त गर्मी पड़ रही थी। पर फिर भी न लोग घर मे रहने को तैयार थे और न पुलिस सख्ती में कमी करने को तैयार थी। शहर के जिला स्कूल के निकट सीआईटी की टीम पूरी तत्परता से चेकिंग अभियान में जुटी थी। बाइक सवारों की पूरी जांच की जा रही थी। मास्क के अलावा हेलमेट और पेपर के साथ डिक्की की भी चेकिंग की जा रही थी। अनावश्यक निकले लोगों को फाइन भी किया गया। साथ ही बिना हेलमेट एवं पर्याप्त कागज के बिना निकले लोगों का भी चालान काटा गया।।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …