Home Featured 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण केलिए की गयी विशेष व्यवस्था।
June 15, 2021

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण केलिए की गयी विशेष व्यवस्था।

दरभंगा: दरभंगा शहर में बुधवार को 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों का टीकाकरण नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थलों पर किया जाएगा। जिन लोगों ने ऑनलाइन निबंधन किया है उनको क्रम संख्या एक से सात नंबर के केंद्र पर अथवा जिन लोगों ने निबंधन नहीं किया है वे भी उक्त सूची में क्रम संख्या 8-16 के स्थलों पर टीका ले सकेंगे। क्रम संख्या एक डीएमसीएच, क्रम संख्या दो पीएचसी राज कैम्पस, क्रम संख्या तीन पुलिस हॉस्पिटल लहेरियासराय, क्रम संख्या चार टाउन हॉल, क्रम संख्या पांच एमएल एकेडमी, क्रम संख्या छह मुकुन्दी चौधरी विद्यालय, क्रम संख्या सात आयुर्वेदिक कॉलेज, राज कैम्पस पर राजिस्ट्रेशन किये गये नागरिकों को वैक्सीन दिया जाएगा। क्रम संख्या आठ शिक्षा भवन, क्रम संख्या नौ सामुदायिक भवन दुमदुमा, क्रम संख्या 10 मध्य विद्यालय सराय सत्तार खान, क्रम संख्या 11 मध्य विद्यालय केके लाल, क्रम संख्या 12 सिन्हा होम्योपैथिक कॉलेज, क्रम संख्या 13 मिल्लत कॉलेज, क्रम संख्या 14 सीएम आर्ट्स कॉलेज, क्रम संख्या 15 माउंट समर स्कूल एवं क्रम संख्या 16 संत जेवियर इंग्लिश स्कूल, अललपट्टी में 18 वर्ष से ऊपर के जिन लोगों ने रजिर्स्टेशन नहीं किया है वे लोग वैक्सीन ले सकते हैं। उपनगर आयुक्क्त कमल नाथ झा ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के वैक्सीनशन के लिए 16 से 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्रों में 16 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी लोग बारी-बारी से उक्त केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन ले सकते हैं।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …