Home Featured बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सजग, युद्घस्तर पर किया जा रहा है तटबंधों की मरम्मति का कार्य।
June 18, 2021

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन सजग, युद्घस्तर पर किया जा रहा है तटबंधों की मरम्मति का कार्य।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सजग दिख रहा है। हाल ही में जल संसाधन मंत्री द्वारा भी बांध मरम्मति के कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद कार्य मे और तेजी दिख रही है।
इसी क्रम में शहरी सुरक्षा तटबंध की मरम्मति का कार्य भी इनदिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। बहादुरपुर प्रखण्ड अंतर्गत खराजपुर पंचायत के बरहेता वाटरवेज के निकट बागमती नदी के बांध की मरम्मति एवं मिट्टीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। मिट्टी भराई एवं बोरिया बन्द मिट्टी को बांध के किनारे रखने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां कहीं भी तटबंध डैमेज है, उन्हें ठीक किया जा रहा है।
बताते चलें कि मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इसबार अच्छी बारिश के आसार हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर काफी सजग दिख रहा है। बाढ़ की स्थिति उतपन्न होने से पूर्व तटबंधों को मजबूत करने का कार्य पूरा कर लेने के लक्ष्य के साथ कार्य होता दिख रहा है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …