Home Featured घर के मुखिया की डूबने से हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
June 19, 2021

घर के मुखिया की डूबने से हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार को जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत बसहा मिर्जापुर पंचायत के दिघरा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। मृतक की पहचान स्व. सीताराम साहनी के पुत्र दिलचन्द साहनी के तौर पर हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार दिलचन्द साहनी शुक्रवार की शाम को ही शौच के लिए निकला था, जिसके बाद वह घर नही लौटा। ग्रामीणों द्वारा रात भर उन्हें खोजने का प्रयास किया गया। सुबह होने के बाद गांव में ही जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे के पानी मे उसकी लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना देकर अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने लाश को पानी से निकाला। पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

बता दें कि दिलचन्द साहनी मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था और अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था। घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी पवन देवी ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। ना तो उनके ससुर हैं ना ही कोई अन्य। मृतक के एक बड़े भाई थे जिनकी मृत्यु लगभग नौ महीने पहले ही हो गयी थी। उनका पति घर मे एकमात्र कमाने वाला शख्स था जो मजदूरी करके जैसे तैसे घर चलाता था। ऐसे में उनके बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यह उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है। पवन देवी ने कहा कि उन्हें ना तो आवास योजना का लाभ मिला है ना ही अन्य। ऐसे में उन्हें सरकार से आशा है कि सरकार की तरफ से उनकी सहायता की जाएगी। सरकार से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की परवरिश के लिए सरकार उन्हें सहायता मुहैया करवाए।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…