Home Featured मिथिला सहित पूरे देश मे विशिष्ट स्थान रखने वाले विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग का हुआ विमोचन।
June 19, 2021

मिथिला सहित पूरे देश मे विशिष्ट स्थान रखने वाले विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग का हुआ विमोचन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: मिथिला सहित पूरे देश मे विशिष्ट स्थान रखने वाला कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग का शनिवार को कुलपति डॉ. शशिनाथ झा सहित कई विद्वानों ने विमोचन किया। गौरतलब है कि पुराने पञ्चाङ्ग की काल अवधि 24 जुलाई को समाप्त हो रही है। इस तरह विक्रम सम्वत 2078-79, शकाब्द 1943-44 व अंग्रेजी वर्ष 2021-22 के लिए समय पूर्व प्रकाशित यह पञ्चाङ्ग आगामी 25 जुलाई 2021 से 13 जून 2022 तक के लिए प्रभावी होगा।

अपने सम्बोधन में कुलपति डॉ. शशिनाथ झा ने कहा कि 1977 से ही विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग लगातर चलता आ रहा है। इसके आदि संपादक ज्योतिष विभागाध्यक्ष ब्रजकिशोर झा थे तथा सहायक रामचंद्र झा थे। तबसे लगातर इस पञ्चाङ्ग में नवीनता लाते रहे। आज के समय मे 75 हजार प्रति में इस पञ्चाङ्ग की ऑफसेट प्रिंटिंग हो रही है। जबकि दूसरे अन्य पञ्चाङ्ग की दस से पंद्रह हजार प्रति छप रही है। पूरे बिहार में इस विश्वविद्यालय पंचांग का उपयोग तो है ही, साथ ही जहाँ निर्णय लेने में भ्रम व कठिनाई होती है कि यह कार्य करें अथवा वह, उस स्थिति में विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग निर्णायक होता है।

पञ्चाङ्ग के विषय में संक्षेप में जानकारी देते हुए उपकुसचिव- प्रथम निशिकांत ने बताया कि विमोचित नए पञ्चाङ्ग में विवाह के लिए 53 दिन, उपनयन के लिए 11 दिन, द्विरागमन एवं मुंडन के लिए 28 गृहारम्भ के लिए 15 तथा गृह प्रवेश के लिए 19 दिन शुभ माना गया है।

कुलपति कार्यालय कक्ष में आयोजित विमोचन समारोह में मुख्य रूप से डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. इंद्रनाथ झा, डॉ. बौआ नन्द झा, डॉ श्रवण कुमार चौधरी, डॉ. कुलानन्द झा, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयानाथ झा, डॉ. विद्येश्वर झा, डॉ. रेणुका सिन्हा, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. दिनेश झा, डॉ. नन्दकुमार चौधरी, कुलसचिव डॉ. शिवारंजन चतुर्वेदी समेत कई विद्वान मौजूद रहे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…