Home Featured आशीर्वाद यात्रा से लौटने के क्रम में चिराग पासवान का दरभंगा में हुआ जोरदार स्वागत। 
July 17, 2021

आशीर्वाद यात्रा से लौटने के क्रम में चिराग पासवान का दरभंगा में हुआ जोरदार स्वागत। 

दरभंगा: शनिवार को दरभंगा के शिवधारा मोड़ पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का लोजपा कर्तकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। श्री पासवान आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण में पूर्णिया से पटना लौट रहे थे। लोजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर की अगुआई में तथा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा की अध्यक्षता में इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिराग पासवान के पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी से चिराग के जिंदाबाद एवं स्व0 रामविलास अमर रहे के नारे लगाये। तत्पश्चात मिथिला की संस्कृति के अनुसार लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान को पाग चादर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा ने कहा कि आज चिराग पासवान के स्वागत कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और कार्यकत्ताओं का जोश देखकर नकली लोजपाइयों की चूलें हिल गयी हैं। दरभंगा में भी आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक होगी। 

वहीं लोजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा की जबरदस्त सफलता धूम मची हुई है। बिहार सरकार टकटकी लगाकर बुझी आंखों से इस यात्रा को देख रही है। उन्हें भी एहसास हो गया है कि बिहार की जनता और कार्यकर्ता पूरी तरह से चिराग पासवान के साथ है।

लोजपा नेता राजकुमार झा ने कहा कि जनता देख रही है कि किस प्रकार लालची चाचा ने मंत्री पद पाने केलिए अपने सगे भाई के बच्चे के सपने को लात मारकर तोड़ दिया। उन्होंने गुप्त समझौता के तहत अपने बेटे को राजनीति में उतारने केलिए चिराग के पीठ में खंजर घोंपा है। इस कृत्य का बदला बिहार की जनता लेकर रहेगी।

मौके पर लोजपा नेता शाहनवाज अहमद कैफ़ी चिराग पासवान के साथ थे।

स्वागत कार्यक्रम में डॉ0 इंतखाब आलम, मीडिया प्रभारी रणधीर झा, प्रभाकर ठाकुर, सतेंद्र झा, छितन पासवान, शकील नोमानी, शमशुल होदा, प्रदीप पासवान, छोटेलाल पासवान, गौतम पासवान, पूनम देवी, रामचन्द्र पासवान, सुबोध पासवान, मोहन पासवान, राजकुमार पासवान राजन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …