Home Featured पहले रात में 9 बजे बंद होती थी शराब की दुकान, पर अब दिन रात कभी भी होम डिलीवरी चालू: राजद।
July 17, 2021

पहले रात में 9 बजे बंद होती थी शराब की दुकान, पर अब दिन रात कभी भी होम डिलीवरी चालू: राजद।

दरभंगा: पहले शराब की दुकानें 9 बजे रात बंद होती थीं। लाेग जल्दबाजी में इसकी खरीददारी करते थे। अब दिन हो या देर रात कभी भी होम डिलेवरी फोन पर होता है। शराब बंदी सीएम नीतीश कुमार का फेल और दिखावा है। बेतिया में जहरीली शराब ने जहां 16 लोगों की जान ले ली। वहीं, दरभंगा के केवटी थाना के निकट होमगार्ड जवान को शराब तस्कर ने कुचल दिया। पुलिस पीने वाले पर ही कार्रवाई करती है मगर सप्लायर जो है, जहां से आता है। उस पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। सभी मिलकर शराब बंदी को मजाक बना दिया है। ये बातें पूर्व मंत्री सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष व दरभंगा प्रमंडल के संगठन प्रभारी शिव चन्द्र राम ने शनिवार की शाम परिसदन में मीडिया मुखातिब होने के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर फेल है।
महंगाई के खिलाफ रविवार को प्रखंडों, सोमवार जिला मुख्यालय में होगा धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन | पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि केन्द्र सहित राज्यों में महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल, सरसों तेल सहित अनाज आदि का दाम चारगुणा बढ़ा है। हर स्तर पर महंगाई के बीच लोग कराह रहे हैं। इसके खिलाफ राजद गली से लेकर सड़क तक आंदोलन तेज करेगा। इसके तहत 18 जुलाई को प्रखंडों में और 19 जुलाई को जिला मुख्यालय पर आन्दोलन होगा। कर्पूरी चौक से शहर में मार्च निकाल कर लहेरियासराय टावर पर केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राय, सुनीति रंजन दास, बदरे आलम बदर, डॉ. विनोद साह, सतीश शर्मा, डॉ. सुभाष महतो, डॉ. त्रम्केशर कुमार उर्फ राजा पासवान, सुभाष राय, रमा शंकर सहनी, रूही यासमीन, दशरथ यादव आदि ने इसे पूर्व हुए संगठनात्मक बैठक में भाग लिया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…