Home Featured दुकान से घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या।
July 18, 2021

दुकान से घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में शनिवार की रात अपराधियों ने चाकू घोंप एक युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान दिलावरपुर निवासी श्रवण कसेरा के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गयी है। वह दरभंगा टावर के पास जूता-चप्पल की दुकान में काम करता था। प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष राम कृष्णा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। अजय को किस कारण चाकू मारा गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अजय की किसी से दुश्मनी थी अथवा नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

युवक के पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों के साथ अजय का विवाद हो गया था। हो सकता है कि उन लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया हो। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी बाबू राम ने डीएमसीएच पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल युवक को चाकू मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हरेक पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, रविवार को जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि अपराधियों ने अजय की हत्या कर दी है। अजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार का कमाऊ सदस्य था। उसका एक छोटा भाई है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसे एक चार माह का छोटा बच्चा है। उसकी पत्नी अजय के शव से लिपटकर रोते-रोते बेहोश हो जाती थी। लोग किसी तरह पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाते थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजय दुकान में काम समाप्त होने के बाद प्रतिदिन रात आठ से नौ बजे के बीच घर चला आता था। इस बात की जानकारी बदमाशों को थी। शनिवार की रात में भी जब अजय दुकान से करीब नौ बजे अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमला होते ही अजय जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब तक स्थानीय लोग उसके पास पहुंचते, तब तक बदमाश अजय को बुरी तरह घायल कर चुके थे। लोगों के देखते ही बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। अजय घायल अवस्था में ही किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। युवक के छाती व हाथ पर कई जगहों पर चाकू के जख्म थे। परिजनों ने उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया, परंतु भर्ती होते ही अजय की मौत हो गई।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…