Home Featured जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कोरोना टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।
September 16, 2021

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कोरोना टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।

दरभंगा: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बिहार यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांव भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हरिपुर शहीद कैप्टन दिलीप कुमार झा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थानीय लोगों ने श्री कुशवाहा को फूल माला से सम्मान किया।

वाहनों के काफिले के साथ उन्होंने हावीभौआड़, कंथूडीह, धरौड़ा होते हुए बहेड़ा पीएचसी कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरनाथ झा से टीकाकरण की जानकारी ली। प्रभारी ने बताया कि 92 हजार 234 लोगों को वैक्सीन दिया गया। पूरे क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रभारी ने श्री कुशवाहा को पीएचसी में डॉक्टर, स्टाफ की कमी, भवन का अभाव आदि से अवगत कराया। इस बात को कुशवाहा ने गंभीरता से सुना।

प्रभारी ने अध्यक्ष को पाग, चादर, माला पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष के साथ बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कृति मोहन झा सोहन, मसरूर आलम, गंगा विष्णु महतो आदि कार्यकर्ता थे। इसके बाद श्री कुशवाहा ने काजियाना, जरिसो, त्रिमुहानी होते हुए बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश किया। अध्यक्ष को जगह-जगह पाग, चादर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…