Home Featured दरभंगा बस स्टैंड की बंदोबस्ती हेतु 33 लाख 81 हजार की लगी सर्वाधिक बोली।
October 4, 2021

दरभंगा बस स्टैंड की बंदोबस्ती हेतु 33 लाख 81 हजार की लगी सर्वाधिक बोली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा बस स्टैंड की बंदोबस्ती हेतु आमंत्रित निविदाओं की बोली सोमवार को लगायी गयी। उप विकास तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में अंबेडकर सभागार में बंदोबस्ती हेतु निविदा की बोली की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। 33 राउंड चले ओपन बिड में कुल सात निविदा कर्ताओं ने भाग लिया जिसमे सर्वाधिक बोली 33 लाख 81 हजार रुपये की लगायी गयी।फिलहाल यह बंदोबस्ती 6 माह केलिए की गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीडीसी तनय सुल्तानिया ने बताया कि जिलाधिकारी के स्तर से पूर्व में ओपन बिड के लिए पत्र निकाला गया था। उक्त पत्र के आलोक में कुल सात प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा दरभंगा बस स्टैंड की बंदोबस्ती हेतु सुरक्षित राशि 15 लाख 73 हजार रुपये निर्धारित की गयी थी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक बोली लगाने वाले को जल्द राशि जमा करने को कहा गया है ताकि बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जा सके। यदि वे जल्द राशि जमा नहीं करते तो द्वितीय सर्वाधिक बोली लगाने वाले को बंदोबस्ती दे दी जाएगी।

सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति का नाम उन्होंने सुजीत बताया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…