Home Featured कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।
October 9, 2021

कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में शनिवार को आयोजित इस बैठक के दौरान ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन भी किया गया।

बैठक में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक के दौरान लिए गए निर्णय के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए जारी निर्देश के आलोक में कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के मद्देनजर मतदान केन्द्र पर मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए सुरक्षात्मक उपाय किये गए हैं।इसके अन्तर्गत अधिकतम 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदान केन्द्र का निर्धारण किया गया है, ताकि मतदान केन्द्र पर सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके और वहाँ अत्यधिक भीड़ न हो सके। ऐसे मतदान केन्द्रों के लिए जहाँ 1200 से अधिक मतदाता है, उसी मतदान केन्द्र भवन परिसर में सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसे नये संख्या से इंगित नहीं किया गया है, बल्कि उसी संख्या के साथ (क) या (A) लगाकर इंगित किया गया है।

बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी सह कुशेश्वरस्थान के निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सहायक मतदान केंद्रों की सूची के प्रेषित प्रस्ताव को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत चुनाव प्रचार हेतु भी बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नये निर्देश जारी किये गए है। इसके अनुसार इनडोर सभा में अधिकतम 200 व्यक्ति, आउटडोर सभा में अधिकतम 500 व्यक्ति तथा स्टार प्रचारक के रहने पर अधिकतम संख्या 1000 व्यक्ति निर्धारित किया गया है। रोड शो पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। सड़क किनारे नुक्कड़ सभा के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति, घर-घर प्रचार अभियान के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति, वीडियो भान से प्रचार के लिए अधिकतम 50 व्यक्ति निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 72 घंटे पहले यानी 3 दिन पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने अभ्यर्थियों के साथ बैठक कर इन तथ्यों से अवगत करा देने को कहा।

उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 264 मूल मतदान केन्द्र एवं 46 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस प्रकार अब मतदान केन्द्रों की संख्या 310 हो गयी है। 46 सहायक मतदान केन्द्रों मे से 44 सहायक मतदान केन्द्र उसी भवन में है, केवल दो सहायक मतदान केन्द्र मूल मतदान केंद्र से अलग बनाया गया है। सहायक मतदान केन्द्र इस तरह बनाए गए हैं कि महिला मतदाता एक ओर और पुरूष मतदाता एक ओर रहेंगे। जिन मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाता हैं, वहाँ मतदान कर्मी एवं पुलिस बल भी महिला ही रहेंगी। उन्होंने राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि वैसे मतदान केन्द्रों पर पोलिग एजेन्ट भी महिला ही रखा जाए।

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा द्वारा ईवीएम का प्रथम रेण्डामईजेशन राजनैतिक दलों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर किया गया। कुल 310 मतदान केन्द्रों के लिए 40 प्रतिशत् बीयू एवं सीयू तथा 50 प्रतिशत् वीव पैट सुरक्षित रखते हुए 434 बीयू, 434 सीयू. एवं 465 वीवी पैट का रेण्डमाईजेशन किया गया।

बैठक में सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार उपस्थित थे। वहीं राजनैतिक दलों में कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जदयू के जिलाध्यक्ष विमल कुमार चौधरी, सीपीआई के सचिव नारायण जी झा, राजद के जिलाध्यक्ष उमेश राय, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, एलजेपी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, बसपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …