बाकरगंज में हुए सोना लूटकांड में डेढ़ साल बाद पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: सुबह सुबह घर मे घुसकर डाका डालकर सोना, चांदी एवं नगद लूट की घटना में पुलिस ने डेढ़ साल बाद एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज बाजार के एक घर में डाका डाल कर सोना सहित नगद राशि की लूट मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 की सुबह लुटेरे ने घर में घुसकर भारी मात्रा में सोने के जेवरात सहित नगद राशि लूट ली थी। लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर किया गया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना में शामिल वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र के निरवास चौक निवासी संजय साह का पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लूट के दौरान घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर उसने घायल भी कर दिया था।

बताते चलें कि 20 दिसंबर 2020 को सभी लुटेरे स्कूल बैग पीठ पर लादकर बाकरगंज में संजय लोहिया के घर घुस गए थे और हथियार के बल पर घर में रखे सोने के जेवरात सहित नगद राशि लेकर फरार हो गए थे। संजय लोहिया सोना चांदी का बंधक का काम करते हैं। बंधक में बहुत से लोग सोना चांदी का जेवर रखकर रुपया लिए थे।
पार्षदों के आंदोलन के बाद कचरा उठाव टैक्स में हुआ बदलाव।
दरभंगा: वार्ड पार्षदों के आंदोलन के बाद दरभंगा नगर निगम द्वारा कचरा उठाव टैक्स में बदलाव क…