Home Featured पूरी दुनिया में होती है मोदी फर्स्ट की बात: रेणु देवी।
June 13, 2022

पूरी दुनिया में होती है मोदी फर्स्ट की बात: रेणु देवी।

दरभंगा: उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि आज दुनिया के हर देश में हमारे प्रधानमंत्री के पहुंचने पर मोदी फर्स्ट की बात उभरकर आती है। इसके बाद ही अन्य राष्ट्राध्यक्षों की बात होती है। उन्होंने विश्व की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बढ़ रहे कद की सराहना की।

वे सोमवार को शहर के सीएम साइंस कॉलेज के कामेश्वर भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। केंद्र सरकार के आठ साल बेमिसाल के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि इस देश में अतिपिछड़ा का बेटा प्रधानमंत्री बन चुका है। इससे अतिपिछड़ा समाज काफी गर्व महसूस कर रहा है। ऐसे में भाजपा के हम कार्यकर्ताओं का परम कर्तव्य है कि अतिपिछड़ा समाज के लोगों को हम गौरवान्वित करते रहें। उनके विकास के लिए हर समय कल्याणकारी योजनाओं पर काम होता रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश एवं देश के हर क्षेत्र में केंद्र सरकार के इन आठ वर्षों में चतुर्दिक विकास हुआ है। यह गति कभी रुकेगी नहीं। इसमें हम लोगों का सहयोग हर पल जारी रहेगा।

Advertisement

मौके पर उपमुख्यमंत्री व मंत्री जनक चमार ने दो सौ से अधिक लाभार्थियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रमेश प्रसाद व संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार महतो ने किया।

Share

Check Also

अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस …