Home Featured भाजपा के नवनिर्वाचित विधान पार्षद हरि सहनी का दरभंगा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
June 14, 2022

भाजपा के नवनिर्वाचित विधान पार्षद हरि सहनी का दरभंगा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

दरभंगा: भाजपा के नवनिर्वाचित विधान पार्षद हरि सहनी के विधान पार्षद बनने के बाद मंगलवार को पहली बार दरभंगा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शोभन चौक पर सांसद गोपाल जी ठाकुर व नगर विधायक संजय सरावगी ने हरि साहनी का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, सुजीत मल्लिक, अभय झा, अमलेश झा, बालेंदु झा व सचिन जैन भी थे। इसके बाद एकमी चौक, लोहिया चौक, नाका छह व नाका पांच पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्यामा माई व मनोकामना मंदिर ने दर्शन किये। मौके पर उपस्थित नेतागणों ने स्वर में कहा कि श्री साहनी अपने जीवन के आरंभिक काल से ही लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। वे पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे और इसी का परिणाम है कि भाजपा ने श्री सहनी को पुरस्कृत कर निषाद समुदाय को पुरस्कृत किया है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…