अहले सुबह नदी में तैरती मिली किशोर की लाश।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटेल चौक के निकट बुधवार दोपहर बाद बागमती नदी में डूबे एक किशोर का शव गुरुवार को अहले सुबह सतीघाट के निकट मिला। डूबने के बाद से ही स्थानीय लोगों द्वारा उसकी तलाश जारी थी। किशोर की पहचान मो0 महबूब

आलम के 10 वर्षीय पुत्र मो0 तौकीर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर तौकीर नदी किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। तौकीर को डूबते देख आसपास के बच्चे चिल्लाने लगे। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई। लोग अपने स्तर से नदी में तौकीर को तलाशने में जुट गए। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, पर कोई पता नही चला। अंततः गुरुवार की सुबह नदी में शव दिखने की खबर पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से शव को बाहर निकाला। इस घटना के बाद परजिनों का रो रो कर बुरा हाल था।
पार्षदों के आंदोलन के बाद कचरा उठाव टैक्स में हुआ बदलाव।
दरभंगा: वार्ड पार्षदों के आंदोलन के बाद दरभंगा नगर निगम द्वारा कचरा उठाव टैक्स में बदलाव क…