Home Featured फोरलेन में खड़े ट्रक को स्कोर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित तीन की हुई मौत।
June 17, 2022

फोरलेन में खड़े ट्रक को स्कोर्पियो ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित तीन की हुई मौत।

दरभंगा: शुक्रवार को एनएच 57 पर सदर थानाक्षेत्र के रानीपुर में फोरलेन में खड़ी एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो घुस गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दरभंगा – मुजफ्फरपुर फोरलेन पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। आसपास के लोग बचाव में जुटे, लेकिन ट्रक के पिछले हिस्से में स्कार्पियो के अगले भाग के घुस जाने से उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किरान की मदद से स्कार्पियो को बाहर निकाला। इसके बाद चालक सहित सभी सवारों को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर चालक सहित तीन सवार मृत पाए गए, जबकि अन्य तीन सवारों को गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरनेवालों में स्कार्पियो चालक मनीगाछी थानाक्षेत्र के स्व0 जुगेश्वर झा के 57 वर्षीय पुत्र राजकुमार झा, सवार स्व0 महेशकांत झा के 65 वर्षीय पुत्र रामानंद झा एवं उनकी बहू रवि शंकर झा की 32 वर्षीय पत्नी राधा देवी ( 32 ) शामिल हैं। वहीं घायलों में रमानंद झा की पत्नी मालती देवी, पौत्र अनुज कुमार और आदित्य कुमार शामिल हैं। सभी टटुआर गांव के निवासी बताये जाते हैं।

Advertisement

बताया जाता है कि सभी दरभंगा से दिल्ली हमसफ़र ट्रेन से चले थे। पर उपद्रव के कारण समस्तीपुर से आगे ट्रेन नही गयी। वहीं से गाड़ी मंगवाकर सभी समस्तीपुर से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर घुस गई। स्कार्पियो का अगला भाग ट्रक के अंदर घुस गया। स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद फोरलेन के दो लेन में वाहनों की रफ्तार थम गई। काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस की टीम ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से साइड कराया। इसके बाद फोर लेन पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…