Home Featured बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम।
June 20, 2022

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम।

दरभंगा: बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने अपने एक पदाधिकारी के गिरफ्तारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निर्वाचन विभाग के उपसचिव व बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) के वरिष्ठ सदस्य आलोक कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में बासा अधिकारियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। बासा द्वारा 41वीं बैच के अधिकारी आलोक कुमार पर आईपीसी की धारा 153 ए एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस संख्या– 24/17.06.2022 के आधार पर गिरफ्तार किये जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपत्ति जताई। इसी राज्यव्यापी अभियान को लेकर दरभंगा जिले में कार्यरत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने भी सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम किया।

Advertisement

बासा के अधिकारियों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के पटना कार्यालय में कार्यरत बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा की गिरफ्तारी के विरोध में संघ के राज्यस्तरीय कार्यकारिणी के निर्णय के तहत काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं। अधिलारियी ने गिरफ्तारी को गलत बताते हुए बताया कि श्री सिन्हा को एक व्हाट्सएप मैसेज को लेकर गिरफ्तारी कर लिया गया। इस बात पर आपत्ति है कि श्री सिन्हा का पक्ष जाने बगैर उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई। श्री सिन्हा को गिरफ्तारी से पूर्व सूचना देना आवश्यक था। श्री सिन्हा को संघ का नैतिक समर्थन है, सभी सदस्य इस अनावश्यक गिरफ्तारी से दु:खी हैं।

गिरफ्तारी का विरोध जताने वाले बासा सदस्यों में एडीएम विभूति रंजन चौधरी, अजय कुमार, अभिषेक रंजन, आलोक राज, सत्यम सहाय, पुष्पिता झा, संस्कार रंजन, टोनी कुमार, गौरव शंकर, नैना झा आदि शामिल थे।

Share

Check Also

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे गोपाल जी ठाकुर, जुटेंगे बीजेपी के दिग्गज।

दरभंगा: भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख…