Home Featured दरभंगा में पहलीबार सरकारी स्तर पर खुला महिला जिम।
June 23, 2022

दरभंगा में पहलीबार सरकारी स्तर पर खुला महिला जिम।

दरभंगा: बिहार के प्रथम महिला जिम की स्थापना से दरभंगा शहर सुर्खियों में है। शहर की महिलाएं अब पर्दा एवं सुरक्षायुक्त व्यायामशाला में जा सकेगी। 14वें वित्त आयोग की राशि से वार्ड नंबर 21 स्थित हरीबोल तालाब सह पार्क के परिसर में महिलाओं के व्यायाम हेतु जिम संयत्र का उदघाटन हुआ। मात्र ₹8,96000 रु के व्यय से 10 व्यायाम संयत्र का अधिष्ठापन किया गया है, जिसमें विशेषकर पर्दा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस जिम का उदघाटन गुरुवार को महिला आईएएस उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिम के खुलने से महिलाएं सुरक्षित माहौल में बेखौफ होकर व्यायाम कर सकेंगी। महिलाओं के लिए जिम का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व की बात है।

डीएम राजीव रौशन ने कहा कि हरिबोल पार्क और तालाब की सुंदरता में यह महिला जिम और चार चांद है। उन्होंने नगर आयुक्त से परिसर का और ज्यादा विकास करने को कहा।

Advertisement

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिहार का पहला महिला जिम की स्थापना दरभंगा के लिए गौरव की बात है। इस हेतु उन्होनें पार्षद को विशेष धन्यवाद दिया। नगर आयुक्त कुमार गौरव ने कहा कि इसके शिलान्यास से अब तक लगातार लोग सक्रिय रहे, जिससे एक पखवाड़े की अल्पावधि में यह पूर्ण हुआ।

पार्षद मधुबाला सिन्हा ने इस मौके पर बताया कि जिम में एक साथ डेढ़ दर्जन महिलाएं व्यायाम कर सकेंगी। व्यायाम के लिए जिम में लेग प्रेस, एयर वाकर, स्काईवाकर, रोवर, चेस्ट प्रेस कम सीटेड पुलर, सीटेड पुलर, सोल्डर बिल्डर, सर्फ बोर्ड, सीटेट ट्विस्टर ट्रिपल और सीट अप बोर्ड की व्यवस्था है। नागपुर से सभी जिम संयत्र आया है।

उन्होंने कहा कि जिम में महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा। इसके लिए एसएसपी से भी आग्रह किया है। तीन साल पहल शिरडी साई यात्रा के दौरान वहां स्थित व्यायामशाला देखने के बाद वार्ड में जिम खोलने का निर्णय लिया गया था।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…