अग्निपथ योजना के विरोध में आइसा एवं ऐपवा ने निकाला संयुक्त मार्च।
दरभंगा: केंद्र सरकार की सेना में भर्ती केलिए लाये गए अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को भी दरभंगा में प्रदर्शन हुआ। दरअसल, ऐपवा एवं आइसा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक ऐपवा और आइसा की इर से प्रदर्शन जुलूस निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गयी। प्रदर्शनकारियों ने इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य आंदोलनकारियों को जेल से रिहा करने, सभी महिला कर्जदारों का कर्जा माफ करने, महंगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को उठाया।

मार्च में मुख्य अतिथि के तौर पर ऐपवा की राज्य सचिव शशि यादव शामिल हुई। मार्च का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुमिन्त्रा देवी, आइसा जिला सह सचिव ओणम कुमारी, आइसा जिला उपाध्यक्ष सबा रौशनी कर रही थी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने कहा मोदी सरकार जब से आई है तब से देश व संविधान को तहस-नहस करके रखी हुई है। आज देश के अंदर लोकतंत्र व संविधान खतरे में पड़ा हुआ है। देश के सुरक्षा व्यवस्था में भी निजीकरण का दौर जारी है।

भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नौजवानों को साल में 2 करोड़ रोजगार की सपना दिखाने वाली सरकार से जब नौजवान रोजगार की मांग करते है और आन्दोलन करते हैं तो सरकार उनपर मुकदमा लादकर जेल में बंद कर देती है। एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी व जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि आज बिहार के अंदर कर्जा से महिला परेशान है। लेकिन सरकार कोई विचार नहीं कर रही है। आज कर्ज से परेशान होकर महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं।
सभा को आइसा जिलाध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव मयंक कुमार यादव, प्रमिला देवी, डोमनी देवी, ऋतु देवी, वसंती देवी, रेखा देवी, पूजा कुमारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
डीएसपी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से मांगी दो भूमाफियाओं की जानकारी।
दरभंगा: दरभंगा शहर भूमाफियाओं के चंगुल में पूरी तरह जकड़ा हुआ है। जगह जगह तालाब भरकर बेच दि…