Home Featured पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की हुई मौत।
June 25, 2022

पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की हुई मौत।

दरभंगा: जिले के स‍िंहवाड़ा थानाक्षेत्र की अस्थुआ पंचायत के डीह कोरौनी स्थित छपकी पोखर में डूबने से एक किशोरी की मौत शनिवार की सुबह हो गई। उसकी पहचान रव‍िंद्र यादव की पुत्री मोना कुमारी (16) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पशु को स्नान कराने के दौरान मोना का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। मोना को डूबता देखकर पोखर पर साथ गई उसकी चचेरी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर जुटे स्थानीय गोताखोरों ने पानी से लड़की को बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

मृतका की मां गंगा देवी ने बताया कि चार भाई बहनों में मोना दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मां ने पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …