आरा मिल में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख, फायर बिग्रेड पर लापरवाही का आरोप।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: रविवार की देर रात शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत सैदनगर अवस्थित एक आरा मिल में लगी भयानक आग में मिल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इसमें लाखों की संपत्ति के क्षति का अनुमान है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस एवं फायर बिग्रेड पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव निवासी गोविंद चौधरी के सैदनगर अवस्थित गोविंद सॉ मिल में रात के करीब एक बजे आग लगी। स्थानीय लोगों एवं फायर बिग्रेड द्वारा करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परंतु तबतक सबकुक जलकर राख हो चुका था।

मिल में काम करने वाले कर्मी स्थानीय अभण्डा पोखर निवासी रंजीत कुमार यादव ने बताया कि उनके पिताजी के समय से ही वे लोग इस मिल में काम करते हैं। मिल में उनकी दो गाड़ियां चलती हैं। बीती रात करीब 12 बजे वे गाड़ी लेकर आये और स्टाफ ने ताला खोला। फिर वे दोनों गाड़ी लगाने के बाद ताला लगाकर करीब 12:30 बजे चले गए। रात के करीब डेढ़ बजे उन्हें उसी स्टाफ द्वारा मिल में आग लगने की सूचना मिली। वे दौड़े आये तो देखा कि आग एक लाइन से फैल रही है। लगा जैसे किसी ने कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया हो। उनलोगों ने स्थानीय थाना एवं फायर बिग्रेड को तत्काल सूचना दी और तीन चार स्टाफ के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब घण्टे भर बाद फायर बिग्रेड की छोटी गाड़ी आयी जिसका पानी तुरंत खत्म हो गया। बड़ी गाड़ी का आग्रह करने के वाबजूद पुनः छोटी गाड़ी आयी जिसका पानी पुनः खत्म हो गया। अंततः मिल के पूरी तरह जल जाने के बाद रात्रि करीब साढ़े तीन बजे फायर बिग्रेड की बड़ी गाड़ी आयी।
फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल सका है। इस अगलगी में लगभग 50 लाख के नुकसान की बात बतायी जा रही है।
अपराधियों का विवरण ‘गुंडा पंजी’ में अद्यतन करें: एसएसपी।
दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने जुलाई माह-2025 की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस …