Home Featured भाजपा ने किया किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
July 28, 2022

भाजपा ने किया किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हातम सिंह गुर्जर व मेघालय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जस्टिस शेम गुरुवार को दो दिन के प्रवास पर हायाघाट पहुंचे।

विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद की अगुवाई में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान मझौलिया में किसान संवाद किया गया। इसमें सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याएं रखी। इससे पहले उन्होंने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके बाद बूथ की बैठक कार्यक्रम के तहत विधायक डॉ. प्रसाद के गांव सिधौली के बूथ संख्या-75 पर बूथ कमेटी की बैठक हुई। इसमें सदस्यों को सशक्त करने पर जोर दिया गया। इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जनेश्वर महादेव मंदिर होरलपट्टी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रीरामपुर पंचायत के हवासा में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। हातम सिंह गुर्जर ने लोगों के केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी संजीव साह, हायाघाट मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी, रविन्द्र चौपाल, शिवशंकर सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement

विभूति नारायण मिश्रा, वीरेंद्र पासवान, कार्यक्रम प्रभारी राजेश चौधरी, अमरनाथ राय, मुखिया जानकी रमन राय, चंदेश्वर लालदेव, मो. अफजल, हेमचंद्र सिंह, आनंद सिंह, गुलजारी साह, विनय चौधरी आदि थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…