Home Featured दरभंगा में भी महसूस किये गए भूकम्प के झटके, घरों बाहर निकल आये लोग।
July 31, 2022

दरभंगा में भी महसूस किये गए भूकम्प के झटके, घरों बाहर निकल आये लोग।

दरभंगा: दरभंगा समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दरभंगा के अलावा सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया और मोतिहारी में हल्के झटके महसूस किये गए। नेपाल की तराई क्षेत्र में इसका केन्द्र रहा है। सुबह सात बजकर 58 मिनट पर यह कुछ सेकेंड के लिए महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 रही है। हालांकि, अर्थक्वेक को लेकर कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

Advertisement

वहीं दरभंगा के आपदा प्रबंधन प्रभारी सत्यम सहाय ने दरभंगा में भूकम्प के असर को हल्का स्पिनऑफ बताया। इसका कोई खास असर दरभंगा में नहीं पड़ा।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …