Home Featured दोस्ताना निभाने केलिए गायब हो गयी थी दो युवतियां, प्राथमिकी दर्ज होने पर खुद पहुंची थाने।
August 3, 2022

दोस्ताना निभाने केलिए गायब हो गयी थी दो युवतियां, प्राथमिकी दर्ज होने पर खुद पहुंची थाने।

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के अलीनगर एवं सुंदरपुर से गत 4 जुलाई को लापता हुई दो युवतियां बुधवार को अचानक खुद थाना पहुंच गयी। साथ ही उन्होंने अपने अपहरण की बात से भी इंकार किया। पुलिस उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि गत चार जुलाई को दोनों युवतियां साथ गायब हो गयी थी। दोनों की आपस मे गहरी मित्रता है। एक युवती एक निजी कम्पनी में जॉब करती है, जबकि दूसरी पीजी की छात्रा है। इस संबंध में दोनों के परिजनों ने अलग अलग प्राथमिकी 236/22 एवं 237/22 दर्ज करायी थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में भी परिजनों ने किसी को आरोपी नही बनाया था। दोनों युवतियों ने स्वेच्छा से कहीं चले जाने की बात स्वीकार की है। थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी उनसे पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों युवतियों में मित्रता इतनी गहरी है कि दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित थीं। दोनों जमाने से दूर एकसाथ कुछ पल बिताने को चली गयी थीं। पर जब प्राथमिकी दर्ज होने और पुलिस द्वारा खोजने की खबर पता चली तो वे खुद थाना पर उपस्थित हो गयी।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…