Home Featured सास पर था पत्नी को उकसाने का शक, घर मे घुसकर रेत दिया गला।
August 6, 2022

सास पर था पत्नी को उकसाने का शक, घर मे घुसकर रेत दिया गला।

दरभंगा: एक कलयुगी दामाद ने अपनी ही सास की गला रेत कर हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी से विवाद के पीछे पत्नी को उकसाने का शक दामाद को सास पर ही था। बताया जाता है कि कानूनी रूप से कसता शिकंजा देख उसने सास की हत्या गला रेतकर कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दोहट नारायण गांव में शनिवार की अहले सुबह रामस्वरूप मंडल की 52 वर्षीया पत्नी रामदाय देवी की हत्या गला रेतकर कर दी गयी। मृतका की पुत्री सुधा कुमारी ने अपनी मां की हत्या का आरोप अपने ही पति विकास कुमार पर लगाया है।

सुधा का कहना है कि उसने अपने पति पर मारपीट और दुर्व्यवहार का मुकदमा कोर्ट में दर्ज करा रखा है, इसी कारण विकास ने उसकी मां की हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद विकास मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बहेड़ी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम भी पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी राजीव रंजन झा व शिल्पी रानी ने मौके से खून के छींटे व अन्य कई साक्ष्य इकट्ठा किये और उसे जांच के लिए अपने साथ ले गये।

मौके पर मौजूद मृतका के ससुर जगदेव मंडल व पुत्री सुधा कुमारी से भी फॉरेंसिक जांच टीम ने पूछताछ की। डीएमसीएच में लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। इधर, परिवार के लोगों का कहना है कि रामदाय देवी की पुत्री सुधा कुमारी का विवाह हायाघाट थाना क्षेत्र के कोठरा गांव निवासी रामकिशुन मंडल के पुत्र विकास कुमार से चार साल पहले हुआ था।

Advertisement

तीन बहनों में सबसे छोटी सुधा कुमारी का कहना है कि विकास रात में दोहट नारायण आया था। अहले सुबह हत्या कर भागने के क्रम में चहारदीवारी पर खून भी लगा हुआ था।

इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से हत्या की जांच की जा रही है। चूंकि आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं है, फिर भी बयान के आधार पर व अन्य सभी दृष्टिकोण से हत्या की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है। पुलिस को काफी समय बाद सूचना देना मामले को संदिग्ध बनाता है। बता दें कि सुधा को विकास से दो साल की एक पुत्री भी है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…