“हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा” अभियान को लेकर गंगा समिति की हुई बैठक।
दरभंगा: नमामि गंगे को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे फारूक इमाम द्वारा बताया गया की हर घर तिरंगा के साथ-साथ हर घाट तिरंगा हेतु भी निर्देश प्राप्त हुआ है।
उक्त संबंध में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी प्रखण्ड में घाट जहाँ तिरंगा रोहन किया जाना है, चिन्हित कर संबंधित पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए।

बैठक में समिति के सदस्य ने बताया कि एकमी-शोभन पथ पर नदी के तट पर नगर निगम द्वारा कचड़ा डंप किया जा रहा है। जो प्रदूषणकारी है।
उप विकास आयुक्त द्वारा नगर निगम को जल्द से जल्द वैकल्पिक उपाय करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा अभियान की सफलता हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) फारूक इमाम, नारायण जी चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण, मुखिया जी उपस्थित थे।
हर योग्य मतदाता का नाम हो मतदाता सूची में दर्ज : डीएम।
दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता निर्व…