Home Featured फिर गायब हुए पर्यवेक्षण गृह के तीन बच्चे, खबर लीक होने पर दर्ज कराया गया भाग जाने का सनहा!
September 14, 2022

फिर गायब हुए पर्यवेक्षण गृह के तीन बच्चे, खबर लीक होने पर दर्ज कराया गया भाग जाने का सनहा!

दरभंगा: दरभंगा के बाल पर्यवेक्षण गृह से एक बार फिर बड़ी लापरवाही की खबर सामने आयी है। शहर के लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह से मधुबनी जिले के तीन बच्चे गायब बताये जाते हैं। बच्चों का क्या हुआ, इस विषय में जितनी मुंह उतनी बातें सामने आ रही हैं। पूर्व में भी गायब कई बच्चों की न कोई खबर मिली न कोई बरामदगी की सूचना। मामले को हमेशा दबाने का प्रयास ही दिखा है।

ताजा मामले में गायब बच्चों की खबर मीडिया में लीक होने के बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो उनके भाग जाने का सनहा थाने में दर्ज करवाया गया।

Advertisement

बताया जाता है कि उन्होंने अहले सुबह खिड़की का ग्रिल उखाड़ दिया और फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक शशिकांत सिंह ने लहेरियासराय थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर डीएम राजीव रौशन ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पर्यवेक्षण गृह से फरार हुए तीनों बच्चे मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। सूचना के अनुसार वे खिड़की का ग्रिल तोड़कर फरार हुए हैं। इस मामले में पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक व कर्मी से शोकॉज किया गया है। फरार हुए बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी गयी है। भविष्य में फिर से इस तरह की घटना न हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

To support, please donate
Support Free Journalism
Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…