Home Featured मेला घूमने आयी लड़की के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।
September 16, 2022

मेला घूमने आयी लड़की के साथ दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर मेले में आयी एक नाबालिग लड़की को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के आवेदन पर शुक्रवार को केवटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें केवटी प्रखंड के छतवन गांव के कन्हैया शर्मा को आरोपित किया गया है। बताया गया है कि लड़की 14 सितंबर की रात थाना क्षेत्र की कुछ महिलाओं के साथ इंद्र पूजा का मेला देखने आयी थी। इसी क्रम में वह अपने साथ आई महिलाओं से बिछुड़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर वह रो रही थी।

Advertisement

इसी बीच छतवन गांव निवासी कन्हैया शर्मा ने वहां आकर उससे कहा कि मैं डॉक्टरी का प्रैक्टिस करता हूं, चलो मैं घर पहुंचा देता हूं।

पीड़िता ने कहा कि वह मुझे एक महिला के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव के लिए चला, लेकिन कुछ दूर जाकर उस महिला को गाड़ी से उतार दिया और कुछ दूर नहर पर जाने के बाद मेरे साथ घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी रानी कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …