Home Featured लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण के लिए 28 को खुलेगा टेंडर : सांसद।
December 16, 2022

लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण के लिए 28 को खुलेगा टेंडर : सांसद।

दरभंगा: नई दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय में रेल संबंधी स्थायी समिति एवं रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की।

Advertisement

सांसद ने कहा कि पिछले दिनों उनके आग्रह पर रेल मंत्री ने लगभग सौ किमी लंबी लहेरियासराय-बनगांव नई रेल लाईन के निर्माण के लिए सर्वे कार्य को स्वीकृति दी थी। इसमें प्रथम फिजीबिलिटी रिपोर्ट पॉजिटिव प्रस्तुत की गयी है। उन्होंने मंत्री से मिलकर इस नए रूट पर सर्वे जल्द शुरू करने के लिए कमेटी गठन व अन्य तकनीकी अप्रूवल देने का आग्रह किया। उन्होंने मंत्री से आरएलडीए द्वारा प्रस्तावित दरभंगा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण कार्य भी जल्द शुरू करने का अनुरोध किया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय में बहुप्रतीक्षित लो कॉस्ट ओवरब्रिज निर्माण के लिए 28 दिसंबर को टेंडर खुलेगा।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …