बेकाबू ट्रक के कुचलने से दो की मौत।
दरभंगा: थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच-527 बी पर चतरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक से कुचलने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गयी।
इस हादसे में बाइक चला रहा मृतक का बहनोई बाल-बाल बच गया। उसे सिर्फ चोटें आयी हैं। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के अकरौली निवासी जगदीश सिंह के पुत्र कुमार नवीन सिंह के रूप में हुई है।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष रानी कुमारी, एएसआई रवींद्र तिवारी और शिव कुमार राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उप प्रमुख सुबंश यादव सहित स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब आधा घंटा के बाद जाम खत्म हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी ने-कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नवीन अपनी बहन के घर मधुबनी जिले के रहिका थाने के खरौआ गांव आया था। उसकी बहन की हाल ही में शादी हुई थी। वहां से वह दरभंगा के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहने के लिए अपने बहनोई के साथ बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर पीछे से जा रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। उसके झटके से वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद ट्रक के चक्के से उसका सिर कुचल गया। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। इससे वहां देर तक अफरातफरी मची रही।
दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…