अतिया अंजुम बनी हायाघाट नगर पंचायत की मुख्य पार्षद, मो0 अक़बर बने उप मुख्य पार्षद।
दरभंगा: नवगठित नगर पंचायत हायाघाट के प्रथम मुख्य पार्षद पद पर आतिया अंजुम एवं उप मुख्य पार्षद पर अकबर निर्वाचित घोषित किए गए। बिलासपुर निवासी मो. बसारतुल्लाह की पत्नी आतिया अंजुम (2869) अपने निकटतम प्रतिद्वंवी हायाघाट निवासी सुधीर साह की पत्नी बविता देवी (2566) को 303 मतों से पराजित कर नगर पंचायत की सर्वेसर्वा बन गयी। अब वे हायाघाट नगर पंचायत चलाएंगी।

उधर, हायाघाट निवासी श्याम किशोर प्रसाद उर्फ दिलीप साह (1561) बिलासपुर निवासी अकबर (2194) से 633 मतों से उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव हार गए। दूसरी ओर कुल 17 वार्डों के वार्ड पार्षद पदों का निर्वाचन भी बड़ा दिलचस्प रहा। कल तक अखबार बेचने वाले हॉकर विकास कुमार सिंह (108) सुशील कुमार सिंह (106) को मात्र दो मतों से पराजित कर वार्ड16 के पार्षद चुने गए। ठीक इसी प्रकार वार्ड 17 से नीतीश प्रकाश (160) ने संतोष कुमार चौधरी(158) को भी मात्र दो मतों के अंतर से पराजित कर दिया। वार्ड पांच का परिणाम भी अप्रत्याशित रहा। प्रियंका कुमारी (162) ने गीता देवी (158) को मात्र चार वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। इसके अलावा वार्ड एक से राजेश कुमार साह (283) ने संजय शर्मा (259) को 24 मतों से पराजित कर दिया। वार्ड दो से सरफराज जैदी (168) ने पंकज कुमार (150) को 18 मतों से, वार्ड तीन से गजाला यास्मीन (190) ने शाहीन खातून (82) को 108 मतों से, वार्ड चार से जेबा परवीन (148) ने नेमत आरा (130) को 18 मतों से, वार्ड छह से सबा सिद्दीकी (287) ने अफसाना (195) को 92 मतों से, वार्ड सात से इशरत परवीन (275) ने शहजादी (132) को 143 मतों से हराया। वार्ड आठ से नाज बेगम (236) ने तब्बसुम परवीन (177) को 59 मतों से, वार्ड नौ से कमरे आलम (248) ने नागेंद्र राम (198) को 50 मतों से, वार्ड 10 से मरनी देवी (276) ने रेणु देवी (212) को 64 मतों से, वार्ड 11 से गिन्नी कुमारी (176) ने सोनी कुमारी (144) को 32 मतों से, वार्ड 12 से अरुण कुमार सहनी (126) ने मलवार यादव (111) को 15 मतों से, वार्ड 13 से रमेश नारायण शर्मा (185) ने हरेकृष्ण महतो (172) को 13 मतों से, वार्ड 14 से राम शंकर पासवान (210) ने संतोष कुमार पासवान (167) को 33 मतों से एवं वार्ड 15 से अनीता देवी (125) ने तौसीफ आलम (89) को 36 मतों से हराया।
दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…