ठंढ़ के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव जलाने का निर्देश।
दरभंगा: शीतलहर के साथ साथ ठंढ का असर बढ़ने लगा है। उपर से शनिवार को कुहासे के साथ हुई बूंदाबांदी से कनकनी और बढ़ गयी है। ठंड और कुहासे का असर अब लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। लोग लेट से घर से निकलते हैं और शाम को जल्दी घर लौटने लगे हैं। कुहासे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। अहले सुबह मॉर्निग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में भी कमी दिखने लगा है। खासकर बुजुर्ग लोग मॉर्निंग वॉक करते नहीं दिख रहे हैं। बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ने से सार्वजनिक स्थलों पर गुजर- बसर कर रहे लोगों को और भी दक्कितों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम राजीव रौशन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करवाने का निर्देश नगर निगम एवं जिला आपदा प्रबंधन शाखा को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीओ को अपने-अपने अंचल के प्रमुख चौक-चौराहे एवं वैसे स्थल जहां बाहरी लोगों की तादाद ज्यादा रहती है, वहां अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आदेश मिलते ही शहर के कई चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव के पास बैठे देखा जा रहा है।
दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ एवं लूटपाट की घटना को दिया अंजाम।
देखिए वीडियो भी 👆 दरभंगा: मंगलवार की शाम एक मोबाइल दुकान में बदमाशों ने जमकर तोड़फो…