स्थापना दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।
दरभंगा: दरभंगा जिले के 149वें स्थापना दिवस पर शनिवार को नेहरू स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर आयुक्त कुमार गौरव ने 1600 मीटर दौड़ के बालक एवं बालिका को हरी झंडी दिखाकर किया।

नगर आयुक्त के नेतृत्व में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में जिला प्रशासन की टीम को जीत मिली। उप विजेता का खिताब खेल संघ के हाथ लगा। इसका नेतृत्व संघ के सचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बालिका वर्ग में लंबी कूद व चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। 1600 मीटर अंडर 18 में प्रथम स्थान प्रतिभा कुमारी, 1600 मीटर (ओपन) में प्रथम स्थान कंचन कुमारी तथा भाला फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका ने हासिल किया। बालक वर्ग के लंबी कूद में प्रथम स्थान मो. इरशाद, चक्का फेंक में प्रथम स्थान नितेश कुमार चौधरी, भाला फेंक में प्रथम स्थान मनोहर कुमार, 1600 मीटर अंडर 18 में प्रथम स्थान शुभम कुमार सिंह, 1600 मीटर दौड़ (ओपन) में प्रथम स्थान राजू पंडित तथा फोटोग्राफी में प्रथम स्थान कौशिकी कुमारी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता (सामान्य शाखा) टोनी कुमार, उप निदेशक, जनसम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी परिमल तथा विभिन्न शारीरिक शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन रविंद्र कुमार सिंह ने किया।
बाइक एवं कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर कंसी के पास 29 मार्च की देर रात बाइक एवं कार की टक…