कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ शुरू।
दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के रमौली गांव में नवाह यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 101 कन्याओं ने अपने माथे पर कलश लेकर करेह नदी के बरछीया मिरना घाट से जल बोझ कर बलुआहा, बरछीया व रमौली गांव का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचा। जहां कलश स्थापित कर जय सीताराम राधेश्याम, गौरीशंकर जय हनुमान के मंत्र के साथ नवाह यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंडित उमेश झा व हरखित झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कार्य प्रारंभ कराया। इसे लेकर मुख्य यजमान कृष्ण कुमार यादव ने अपने माथे पर मुख्य कलश लेकर आगे आगे बढ़ रहे थे।

नवाह यज्ञ में लाइट, साउंड, पेयजल व भव्य आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। नवाह यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नीतीश यादव ने बताया कि करीब 5 वर्षों से प्रतिवर्ष नवाह यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यह नवाह 31 दिसंबर शनिवार से 9 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस नवाह यज्ञ का मुख्य उद्देश्य गांव के दंडी जय किशोर यादव, मन्टुन यादव, रौशन कुमार यादव, पुलकित मुखिया व बुधन मुखिया के बाबा बैद्यनाथ धाम की दंड प्रणाम यात्रा की मनोकामना की सफलता व गांव, पंचायत व प्रखंड में अमन चैन की कामना को लेकर किया जाता है। इसे लेकर अगल बगल के गांव के कीर्तन मंडली की टीम भी पहुंचते हैं। इसे लेकर प्रखंड प्रमुख आरती कुमारी, मुखिया शिला देवी, हीरा साहू, अभिजीत कुमार, सीताराम यादव, अशोक कुमार यादव, देवेन्द्र यादव, राजा कुमार सहित अन्य ग्रामीण काफी तत्पर दिखे।
बाइक एवं कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर कंसी के पास 29 मार्च की देर रात बाइक एवं कार की टक…