Home Featured कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई विमानों की आवाजाही।
January 8, 2023

कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रभावित हुई विमानों की आवाजाही।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को दिल्ली रूट पर विमानों की आवाजाही ठप रही। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सबसे व्यस्त इस रूट पर विमानों के परिचालन ठप रहने के कारण यात्रियों को पटना का रुख करना पड़ा। खासकर आपात स्थिति में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को फिर से यात्रा प्लान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

यात्रियों ने बताया कि एयरलाइंस द्वारा सही समय पर विमान के कैंसिल करने की जानकारी नहीं दी गयी। इस कारण टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इधर अन्य रूट पर विमानों का आवागमन लेट से हुआ। जानकारी के ‘अनुसार दोपहर 12 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट करीब दो घंटा लेट से दोपहर 1.55 बजे यहां से रवाना हुई। कोलकाता जाने वाली विमान दोपहर 12.40 बजे के बजाय दोपहर बाद 03.02 बजे उड़ान भरा. हैदराबाद व मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन समय से हुआ।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…