Home Featured अवैध रूप से संचालित खाद फैक्ट्री पर केंद्रीय टीम ने की छापेमारी।
January 11, 2023

अवैध रूप से संचालित खाद फैक्ट्री पर केंद्रीय टीम ने की छापेमारी।

दरभंगा: दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित खाद की फैक्ट्री राणी सती फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड में भारी अनियमितता पाई गई है। केंद्रीय टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की तो मिलावटी खाद के निर्माण और कालाबाजारी का खुलासा हुआ।

टीम का कहना है कि फैक्ट्री में खाद निर्माण पर रोक लगा हुआ था इसके बाद भी खाद बनाया जा रहा था।कुछ ऐसा पदार्थ पाया गया है जिसका मिलावट नही होता है। रजिस्टर भी आधा अधूरा पाया गया।साथ ही छापेमारी टीम को कंपोजिसन का रिकॉर्ड नही दिया गया। फैक्ट्री के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।

छापेमारी दल में शामिल एक अधिकारी ने बताया की जगह जगह से खाद की कमी होने की शिकायत पर छापा मारा गया है।बिहार सरकार ने इस फैक्ट्री का रजिस्ट्रेशन रिनुअल नही किया है।मार्च 2022 में ही इसके रजिस्ट्रेशन को डिसमिस कर दिया गया था।इसके बावजूद भी खाद निर्माण यहां किया जा रहा था। कोई भी रजिस्टर प्रोपर मेंटेन नही है।काफी मात्रा में रॉ मेटेरियल और खाद फैक्ट्री में पाया गया।

Advertisement

सीमेंट,कोयला और लाल रंग का कुछ पदार्थ था जिसका खाद बनाने में इस्तेमाल नहीं होता है।इसे देख कर यह लग रहा है कि मिलावटी खाद यह बनाया जाता है।स्टॉक और बिक्री पंजी भी में भी काफी अनियमितता मिली है।सरकार के निर्देश पर फैक्ट्री को सील किया गया है।मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया जायेगा है।इस फैक्ट्री में किसान फसल और बाहर नाम से मिक्चर खाद का निर्माण किया जाता था।

यह फैक्ट्री वर्ष 1981 से चल रहा था। फैक्ट्री के रजिस्ट्रेशन को मार्च 2022 में रिनुअल होना था लेकिन राज्य सरकार ने रिनुअल नही किया और निबंधन रद्द कर दिया था।रोक के बावजूद भी जून 2022 में यहां खाद बना था।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…