Home Featured अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी के बंद घर से लाखों की चोरी।
January 15, 2023

अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी के बंद घर से लाखों की चोरी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग कंकाली मंदिर के पास एक अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी के बंद घर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग दो लाख नगद, 25 ग्राम सोने के जेवरात व 12 ग्राम के एक सिक्के की चोरी कर ली।

Advertisement

मूल रूप से घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के हरद्वार के रहने वाले गृहस्वामी तेज नारायण लाल दास पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी थे। रिटायर होने से पूर्व वह कई जिलों के डीएम भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि श्री दास अपनी पत्नी के साथ रामबाग के मकान में लगभग 20 वर्षों से रहते थे। शुक्रवार को वे दोनों घर बंद कर मुंगेर अपने पुत्र के यहां गए थे। सोमवार को वापस रामबाग लौटे। उन्होंने भवन के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों के ताले टूटा देखा। कमरे के अंदर छह आलमारी टूटी हुई थी। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। घर से दो लाख नगद, पत्नी के लगभग 25 ग्राम सोना के आभूषण व एक सिक्का गायब था।

श्री दास ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दी। पुलिस वहां पहुंचकर घटना की छानबीन कर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Share

Check Also

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने दिया दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने अनुसूचित …