Home Featured रिटायर्ड चौकीदार हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
March 2, 2023

रिटायर्ड चौकीदार हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी में शराब माफियाओं द्वारा सेवानिवृत्त चौकीदार की हत्या मामले में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि गुरुवार को टेक्निकल टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मब्बी व कमतौल थाना पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी बीच सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने भाग रहे दो बदमाश को सिंहवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि गिरफ्तार युवक राजा व सलमान का माधोपट्टी में हुए सेवानिवृत्त चौकीदार हत्याकांड में संलिप्तता है। दोनों के पास से हथियार व मैगजीन बरामद होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि हथियार बरामद होने की पुष्टि नही हो सकी है। मब्बी धर्मकांटा के निकट प्रोपर्टी कब्जा करने की नीयत से पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें राजा व सलमान मौके से फरार हो गया था। उस मामले में भी दोनों नामजद अभियुक्त बताए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, उस मामले में भी दोनों नामजद अभियुक्त बताए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लम्बा बताया जा रहा है। सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि चौकीदार हत्याकांड में संलिप्त दो बदमाश को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूछताछ किया जा रहा। 22 जनवरी की देर करीब दो बजे माधोपट्टी गांव के सेवानिवृत चौकीदार वी पेट्रोल पंप के गार्ड प्रमोद पासवान की हत्या गोली मार कर दी गई थी।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…